मुंगेर, अप्रैल 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद जमालपुर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। प्रखंड और नगर क्षेत्र के भाजपा नेता व कार्यकर्ता जुबली बेल चौक पर एकत्र हुए और रंग-अबीर उड़ाकर व मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और "कमल खिलने" की खुशी साझा की। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष (पूर्वी) वीरेंद्र कुमार भुट्टो और प्रखंड अध्यक्ष मनीष गोस्वामी ने कहा कि बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री बनने से विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य अब तेजी से प्रगति करेगा और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। यह भी पढ़ें- सम्राट के सीएम बनने पर भाजपा में खुशी का माहौल नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.