दरभंगा, मार्च 25 -- गौड़ाबौराम। जमालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल चौक स्थित कोसी नदी पर बने चचरी पुल से गिरे युवक रतन का अब तक कोई पता नहीं मिला है। लापता रतन की खोज में एनडीआरएफ की टीम यहां पिछले दो दिनों से सर्च ऑपरेशन चला रही है। लापता युवक की खोज में कोसी नदी में उतरी एनडीआरएफ के गोताखोरों की टीम भी पिछले 36 घंटों से नदी में गोते लगाकर खाली हाथ नदी से बाहर निकल गई है। मालूम हो कि गत रविवार को अमृतनगर गांव निवासी नारायण यादव का पुत्र रतन यादव जमालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल चौक से घूम-फिरकर देर शाम अपने घर अमृतनगर लौट रहा था, पर वह अपने घर पहुंचा नहीं। परिजनों ने जब उसकी खोजबीन शुरू की तो कोसी नदी पर बने चचरी पुल के पूर्वी छोर पर रखा रतन का मोबाइल फोन मिला था। इस आधार पर लोगों ने उसके नदी में गिर जाने की आशंका जताई थी।लापता 30 वर्षीय रतन की ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.