मिर्जापुर, मार्च 19 -- जमालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर पर बुधवार को गर्भवती व धात्री महिलाओं की सुविधा के लिए आधुनिक स्तनपान कक्ष का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह ने किया। इस मौके पर सेवा भाव के लिए सीएचई संजू देवी को सम्मानित किया गया। उन्हें फर्स्ट एड प्रशिक्षण के जरिए एक व्यक्ति को बिजली के शॉर्ट सर्किट से बचाने पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में हीलिंग फील्ड फाउंडेशन की ओर से पोषण प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें कम लागत में पौष्टिक आहार बनाने की जानकारी दी गई। साथ ही बढ़ते शुगर व ब्लड प्रेशर के मामलों को देखते हुए संतुलित आहार, नियमित जांच और जागरूकता पर जोर दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...