मुंगेर, अप्रैल 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल कारखाना जमालपुर में मंगलवार को सादे लेकिन गरिमामय समारोह में 16 रेल कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। अधिकारी सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल ने कहा कि भारतीय रेलवे में यह गौरवशाली परंपरा रही है कि 30 से 40 वर्षों तक निष्ठापूर्वक सेवा देने वाले कर्मियों को सम्मान के साथ विदाई दी जाती है। जमालपुर कारखाना में यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसे अधिकारी, कर्मचारी और यूनियन के सहयोग से निरंतर निभाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के अवसर पर कर्मियों की ईमानदार, समर्पित और कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.