जमालपुर वर्कशॉप में 19 जुलाई को होगा जीएम का वार्षिक निरीक्षण, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार
मुंगेर, जुलाई 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे, कोलकाता के महाप्रबंधक (जीएम) मिलिंद देवऊस्कर आगामी 19 जुलाई (रविवार) को अपने एक दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एशिया के ऐतिहासिक रेल इंजन कारखाना जमालपुर का वार्षिक निरीक्षण करेंगे तथा उत्पादन क्षमता, विकास योजनाओं, निर्माण एवं मरम्मत कार्यों सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जीएम के दौरे को लेकर रेल प्रशासन और कारखाना प्रबंधन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह जानकारी जीएम के सचिव नीलोत्पल देव ने 15 जुलाई (बुधवार) को दी है। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड-टास्क-अमृत भारत स्टेशन योजना की रफ्तार थमी, डेढ़ साल से ठप पड़ा जमालपुर स्टेशन का रीमॉडलिंग कार्य उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.