जमालपुर वर्कशॉप में मना एससी-एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन का 67वां स्थापना दिवस
मुंगेर, सितम्बर 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एससी एंड एसटी रेलवे इंप्लाइज एसोसिएशन, जमालपुर वर्कशॉप शाखा की ओर से शनिवार को संगठन का 67वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया।
समारोह की शुरुआत अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेश्वर टुडू ने की। समारोह की शुरुआत संगठन के संस्थापक स्व. बीआर घेरा के चित्र पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मौके पर एसो. के सचिव सतीश कुमार भारती ने कहा कि संगठन की स्थापना वर्ष 1959 में बीआर घेरा के नेतृत्व में हुई थी।
संगठन के उद्देश्य संगठन का उद्देश्य एससी-एसटी रेल कर्मचारियों के अधिकार, सम्मान एवं हितों की रक्षा करना तथा कार्यस्थल पर समान अवसर और सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने कहा कि संगठन अपने उद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.