मुंगेर, फरवरी 21 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर में इनदिनों जहां सेफ्टी का रोना रोया जाता रहा है, वहीं प्रशासन आउटसोर्सिंग कार्य को लगातार बढ़ावा देने में जुटा है। इससे सुरक्षा मानकों की अनदेखी में लगाताए घटना-दुर्घटनाएं हो रही है। अप्रशिक्षित प्राइवेट मजदूर बिना सेफ्टी के ही कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो जा रहे हैं। शनिवार को भी एक बार फिर से एक प्राइवेट मजदूर कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गया। भारी सामान उठाने के दौरान उनकी दो अंगुली बुरी तरह दबकर चोटिल हो गयी। चीख-चिल्लाहट पर सहयोगी कर्मचारी दौरे और आनन-फानन में रेलवे मुख्य अस्तपाल पहुंचाया, जहां रेल चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना सुबह करीब 10.30 बजे चक्का घर शॉप में हुई है। पीड़ित प्राइवेट मजदूर पश्चिम बंगाल के अंडाल ...