मुंगेर, अप्रैल 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर में कार्यरत दिव्यांग रेलकर्मियों के लिए जल्द ही कॉमन रूम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस दिशा में कारखाना प्रशासन तेजी से कार्य कर रहा है। यह घोषणा सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने डीजेबल्ड इम्प्लाइज एसोसिएशन ऑफ रेलवे (डीयर) की जमालपुर शाखा के तृतीय स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन के दौरान की। स्थानीय केंद्रीय संस्थान परिसर में आयोजित इस समारोह में लगभग 250 दिव्यांग रेलकर्मियों और अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जमालपुर के अलावा लिलुआ, कंचरापाड़ा, मालदा, सियालदह, हावड़ा और आसनसोल से भी अधिकारी एवं कर्मचारी पहुंचे थे। सीडब्लूएम ने कहा कि दिव्यांग रेलकर्मियों को पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है और उनकी कार्यक्षमता लगातार बेहतर हो रही है। उन्होंने कहा कि जमालपुर वर्कशॉप ईस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.