मुंगेर, फरवरी 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल इंजन कारखाना जमालपुर से 41 कर्मवीरों को उनके रेल सेवा मुक्त होने पर सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय सीडब्लूएम सभाकक्ष परिसर में किया गया। समारोह की अध्यक्षता सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल ने की, तथा संचालन डिप्टी सीपीओ बीके रॉय ने किया। सीडब्लूएम ने बारी- बारी से सभी को शॉल, रेल सेवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिस इमानदारी से आपने रेल सेवा की है, उसी इमानदारी से अब परिवार, समाज व देश की सेवा में जीवन सफल करें। बेशक, जमालपुर वर्कशॉप के लिए आपलोग एक अभिन्न अंग रहे हैं। आपकी कुशलता और अनुभव के बल पर जमालपुर कारखाना बुलंदियों को छूने को अग्रसर है। मौके पर एपीओ अश्वनी कुमार, एडब्ल्यूओ संजय कुमार तांती, पीके पाठक सहित अन्य मौजूद थे। वहीं सेवानिवृत होने वालों में पर्सनल विभाग के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.