मुंगेर, जनवरी 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से दी जाने वाली अति विशिष्ट रेल पुरस्कार के लिए ईस्टर्न रेलवे कोलकाता के अधीन जमालपुर वर्कशॉप के एसएसई नरेंद्र कुमार रवि का चयन किया गया है। नरेंद्र कुमार रवि के चयन होते ही जहां वर्कशॉप कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं ईस्टर्न रेलवे मेंस कांग्रेस ब्रांच वन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुके भेंटकर सम्मानित किया है। मौके पर ईआरएमसी वन के अध्यक्ष शैलेंद्र शंकर मिश्रा और सचिव राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि नरेंद्र कुमार रवि का रेलवे बोर्ड अति विशिष्ट रेल पुरस्कार का चयन होना ही जमालपुर वर्कशॉप सहित ईस्टर्न रेलवे के लिए गर्व की बात है। हमें गर्व है ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने अपनी रेल सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जमालपुर का नाम रौशन किया है। इधर, ईआरएमसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.