मुंगेर, अप्रैल 22 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एशिया प्रसिद्ध जमालपुर रेल इंजन कारखाना एक बार फिर अपनी क्षमता और गुणवत्ता के दम पर भारतीय रेलवे में अलग पहचान बना रहा है। कम लागत, तय समय सीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य निष्पादन के कारण वर्कशॉप को लगातार नए-नए वर्कलोड मिल रहे हैं। इसी कड़ी में कारखाना को 8 व्हीलर अंडरस्लंग डीजल इलेक्ट्रिक टावर कार (डीईटीसी) के निर्माण का एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। इस बार वर्ष 2026-27 वित्तीय वर्ष के भीतर 19 टावर कार तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्कशॉप के सीडब्लूएम विनय कुमार वर्णवाल के नेतृत्व में टीम ने पिछले वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसका परिणाम है कि रेलवे प्रशासन का भरोसा लगातार इस कारखाना पर बढ़ता जा रहा है। इधर, मंगलवार को नए वर्कलोड की शुरुआत के अवसर पर क्रेन शॉप में पूजा-अर...