मुंगेर, मई 1 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया एससी एवं एसटी रेलवे एम्प्लॉइज एसोसिएशन, शाखा जमालपुर वर्कशॉप में सत्र 2026-2029 के लिए संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को संघ के पांच महत्वपूर्ण पदों के निर्वाचन हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस घोषणा के साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत हो गई है, जिससे संगठन के सदस्यों में उत्साह का माहौल है। वहीं चुनाव को लेकर कल-कारखानों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बावत एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनेश्वर टुडू ने बताया कि शाखा कमेटी में कुल 21 पदाधिकारी होते हैं, जिनमें से 5 पदों पर प्रत्येक तीन वर्षों में चुनाव कराया जाता है, जबकि शेष 16 पदाधिकारियों का नामांकन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.