मुंगेर, सितम्बर 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के अधीन जमालपुर लोको शेड में मंगलवार को शंटिंग के दौरान बड़ी घटना सामने आई। दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक ही रेल लाइन पर आमने-सामने आए दो इंजन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद एक इंजन बेपटरी हो गयी और उसके पहिए पटरी से उतरकर झाड़ी-जंगल से घिरी जमीन पर जा पहुंचे। वहीं, जिस पटरी पर दोनों इंजन टकराए, वह भी पलट गई।घटना के बाद लोको शेड के कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई, जबकि अधिकारियों में भी खलबली रही। सूत्रों के अनुसार शेड में इंजन संख्या 28279 और 27679 की शंटिंग की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर रेल कारखाने की समस्याओं और कर्मचारियों की मांगों पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की हुंकार इसी दौरान बिना प्वाइंट क्लियर हुए दोनों इंजनों को एक ही लाइन पर भेज दिया गया। आ...