मुंगेर, मई 8 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। एशिया प्रसिद्ध जमालपुर रेल कारखाना एक बार फिर रेलवे के बड़े अधिकारियों के निरीक्षण और तकनीकी गतिविधियों को लेकर चर्चा में है। पूर्व रेलवे के प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (पीसीएमई) परमानंद शर्मा शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर जमालपुर कारखाना पहुंचे, जहां उन्होंने विभिन्न शॉपों का निरीक्षण कर निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। कारखाना पहुंचने पर मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीसीएमई सीधे निरीक्षण कार्यक्रम में जुट गए। उन्होंने वीएलसी, कैशनव बोगी और डब्ल्यूआरएस-5 शॉप में चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण और मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.