मुंगेर, अप्रैल 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर भागलपुर और किऊल रेलखंड के बीच ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने और जर्जर पटरी दुरुस्त करने को लेकर मंगलवार की देर रात्रि में चार घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया। यह ब्लॉक जमालपुर रतनपुर सेक्सन के बीच सुरंग के नजदीक पोल संख्या 301/ए, 303/बी एवं 304/बी के बीच अप लाइन में लिया गया। इस दौरान रात्रि करीब 1 बजे से सुबह 4.40 तक अप लाइन में किसी भी ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। हालांकि देर रात्रि की एक्सप्रेस व पैसेंजर सहित मालागड़ियों का परिचालन डाउन से सतर्कता और जागरूकता के साथ किया। इस मेगा ब्लॉक के दौरान आईओडब्ल्यू, पीडब्ल्यूआई, सिग्नल मेन एवं अन्य तकनीकी विभागों की एक दो दर्जन कर्मियों ने अप लाइन की पुरानी थीक वेब स्वीच (टीडब्लूएस) बदल कर तीन नए टीडब्लूएम लगाए, ताकि ट्रेनों की स्पीड बरकरार रह सके।ट्रैफिक इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.