मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। होली के रंग फेंकने और लगाने के विरोध में दो पक्षों के बीच हुई झड़प व पत्थरबाजी में आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने पीड़ित युवक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की है। तथा 8 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाकर कार्रवाई शुरू की है। इस बावत पीड़ित सदर बाजार निवासी मो. अनिश उर्फ नाथे का पुत्र मो. सैफ ने थाने में आवेदन देकर बताया कि अपनी बहन के यहां कुछ राशि लेने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक एक युवक रोक दिया और इस बीच कहासुनी हुई। आरोपी नशे में धूत था। इसके बाद गाली-गलोज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते देखते मामला और गंभीर हो गया और सात-आठ लोग आ धमके और मारपीट करने लगे। तथा पत्थरबाजी भी किया। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित के बयान पर करीब आठ लोगों के विरुद्ध थाने में कांड संख्या 43/26 प्राथमिकी दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.