मुंगेर, मार्च 27 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे, कोलकाता के आरपीएफ के प्रिंसिपल चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर (पीसीएससी) सह आईजी अमिया नंदन सिन्हा गुरुवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जमालपुर पहुंचे और रेलवे सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जमालपुर वर्कशॉप, इरिमी, आरपीएफ यार्ड पोस्ट, स्टेशन सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण किया। उनके आगमन से आरपीएफ महकमे में दिनभर हलचल बनी रही। आईजी विशेष सैलून से हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस द्वारा पहुंचे और वर्कशॉप परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर लिया। इसके बाद इरिमी में आयोजित सुरक्षा सम्मेलन में अधिकारियों और जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कर्तव्य, अनुशासन और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर जोर दिया।यार्ड पोस्ट बैरेक के निरीक्षण के बाद प्रेस वार्ता में आईजी ने कहा कि नए कानून के तहत आरपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.