मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में हनुमान जयंती (हनुमान जन्मोत्सव) श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सुबह से ही विभिन्न हनुमान मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां विशेष पूजा-अर्चना, शृंगार और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। जमालपुर के जुबलीवेल, अल्बर्ट रोड, काली पहाड़ी स्थित प्राचीन मंदिर, मनोकामना महावीर मंदिर, पंचमुखी बजरंगबली मंदिर, शिवाजी चौक के हलिमपुर बजरंगबली मंदिर और रामपुर जोगी बाबा मंदिर में भव्य सजावट की गई। पूरे दिन 'जय श्री राम' और 'बजरंगबली की जय' के नारों से वातावरण गूंजता रहा। हनुमान जयंती के अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामायण पाठ का आयोजन हुआ, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान से सुख-शांति और सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.