मुंगेर, अप्रैल 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। (इम्तेयाज आलम) जमालपुर में चोरी, छिनतई और शराब तस्करी के मामलों ने नया रूप ले लिया है। अब इस अवैध कारोबार में महिलाएं, नाबालिग और बुजुर्ग भी तेजी से शामिल हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है, बावजूद इसके तस्करी पर पूरी तरह लगाम नहीं लग पा रही है। पिछले तीन महीनों में इन एजेंसियों ने करीब 13 बड़ी कार्रवाइयां की हैं। इसके बावजूद शराब की खेप सड़क और रेलवे मार्ग से लगातार लाई जा रही है। माफिया अब सीधे तौर पर सामने नहीं आते, बल्कि छोटे तस्करों और कोरियर एजेंटों का इस्तेमाल करते हैं। शराब को सब्जियों के बोरे, पार्सल या पिट्ठू बैग में छुपाकर लाया जाता है।हाल के दिनों में बुर्का पहनकर महिलाएं भी इस धंधे में शामिल होती पाई गई हैं। तस्कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.