मुंगेर, मार्च 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलआरएसए) जमालपुर शाखा के बैनर तले शुक्रवार को संयुक्त क्रू लॉबी कार्यालय, जमालपुर स्टेशन के समक्ष लोको पायलटों एवं सहायक लोको पायलटों ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में रेलकर्मी शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। लोको रनिंग स्टाफ ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी का नेतृत्व एसोसिएशन के सचिव प्रेम प्रकाश ने किया, जबकि अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजीव कुमार ने की। इस दौरान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि यह आंदोलन देशभर में एकसाथ चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोको रनिंग स्टाफ की समस्याओं को सरकार और रेल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.