जमालपुर में रिटायर हेडमास्टर के घर भीषण डकैती, 15 लाख के जेवरात व 3.50 लाख नकद लूटे
मुंगेर, सितम्बर 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र में वर्षों बाद एक बार फिर अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे फरीदपुर दास टोली में पांच हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मनोज कुमार दास के घर धावा बोलकर परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। अपराधियों ने करीब 45 मिनट तक घर में उत्पात मचाया और दो गोदरेज से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 3.50 लाख रुपये नकद समेत अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट भी की। एसपी सैयद इमरान मसूद पीड़ित के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमालपुर मुंगेर से इम्तियाज आलमघटना का विवरण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.