जमालपुर में रामनवमी जुलूस को लेकर बैठक, शोभायात्रा का रूट चार्ट तैयार
मुंगेर, मार्च 23 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रामनवमी पर्व को लेकर जमालपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में रविवार को श्री रामनवमी शोभा यात्रा कमेटी की ओर से स्थानीय मुंगरौड़ा दुर्गा स्थान परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अमित कुमार ने की, जिसमें क्षेत्र के सनातनी एवं धर्मप्रेमी बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक के दौरान रामनवमी शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही जुलूस के रूट चार्ट को अंतिम रूप दिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, जमालपुर पूर्वी क्षेत्र के रामनगर स्थित राम मंदिर से दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा रामपुर पानी टंकी मैदान में पहुंचकर अन्य क्षेत्रों से आने वाली झांकियों और श्रद्धालुओं के साथ शामिल होगी।इसके बाद सभी श्रद्धालु एकजुट होकर रामपुर पानी टंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.