मेरठ, मई 1 -- जमालपुर गांव में हुई राजशाही बारात का दृश्य चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव निवासी दूल्हा हाथी पर सवार होकर बारात लेकर निकला तो लोग देखते ही रह गए। लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इंचौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी अंकित वाल्मीकि की 21 अप्रैल को शादी थी। जिसके चलते दूल्हे ने पारंपरिक घोड़ी की जगह हाथी पर सवार होकर बारात लेकर निकाला, तो लोगों की भीड़ इस अनोखे नजारे को देखने और सोशल मीडिया के लिए अपने मोबाइल के कैमरे में कैद करने को उमड़ पड़ी। बताया गया कि लगभग 75 साल पहले वर्ष 1951 में लावड़ में दिल्ली निवासी निरंजन गुप्ता बारात में चढ़त के दौरान हाथी पर सवार हुए थे। उस समय भी हाथी पर चढ़त लोगों के लिए चर्चा का विषय रही थी और अब अंकित की हाथी पर घुड़चढ़ी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी है। जमालपुर नि...