मुंगेर, मार्च 20 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना क्षेत्र के मारवाड़ी पट्टी रोड स्थित वार्ड संख्या 12 में गुरुवार की अहले सुबह एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।वहीं पीड़ित दुकानदार विधान सिंह के पुत्र उत्तम सिंह ने बताया कि वे रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह उन्हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.