जमालपुर में बिजली कटौती से आक्रोश, 48 घंटे का अल्टीमेटम
मुंगेर, अप्रैल 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। भारत माता चौक से लेकर फुलका तक के करीब आठ वार्डों में बिजली की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बैठक कर विद्युत विभाग को 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर आपूर्ति में सुधार की मांग की है। अन्यथा सड़कों पर आंदोलन शुरू करने चेतावनी दी है। बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद राकेश तिवारी ने की। वहीं दिनेश मंडल, उत्तम गुप्ता, नवल किशोर, मदन कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह सहित अन्य ने कहा कि शाम होते ही चार से पांच घंटे, कभी-कभी छह घंटे तक बिजली काट दी जाती है। यह भी पढ़ें- अमनौर में अनियमित बिजली आपूर्ति से परेशानी, उपभोक्ताओं में बढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.