जमालपुर में फिर से अपराध की साजिश रच रहे सात संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, हड़कंप
मुंगेर, मई 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने एक बार फिर से अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए सात संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार सभी युवक रेलवे रामपुर कॉलोनी स्थित जर्जर क्वार्टर संख्या-269 में संदिग्ध परिस्थितियों में जुटे हुए थे और किसी आपराधिक घटना की साजिश रच रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में रात्रि पहरे में इधर-उधर घूमने और जमावाड़ा लगाने वालों के बीच हड़कंप मचा है। गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी शुभम कुमार (पिता- गौरीशंकर मंडल), मो. आसिफ (पिता- मोहम्मद सबिर), खलासी मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार (पिता- स्व. गोपाल पटवा), केशोपुर नालापार निवासी पतलू कुमार (पिता- स्व. प्रदीप पासवान), ताराचंद गली निवासी आदित्य शर्मा (पिता- मनोज शर्मा), सदर बाजार नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.