मुंगेर, मई 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर में अतिक्रमण का संकट एक बार फिर गहराता जा रहा है। नगर परिषद प्रशासन की लगातार कार्रवाई और जुर्माने के बावजूद शहर की सड़कें, नालियां और फुटपाथ फिर से अवैध कब्जे की चपेट में आ गए हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर की प्रमुख बाजारों में पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।
अतिक्रमण हटाने का अभियान बढ़ते अतिक्रमण और लगातार लग रहे जाम को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने शुक्रवार से दोबारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का फैसला लिया है। नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव पदाधिकारी विजशील गौतम ने कहा है कि इस बार कार्रवाई पहले से अधिक सख्त होगी। जो दुकानदार और फुटपाथी विक्रेता दोबारा सड़क और नालियों पर कब्जा करते पकड़े जाएंगे, उनके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज की जाएगी। साथ ही सड़क पर रखे सामानों को जब्त कर जुर्माना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.