जमालपुर में पानी के लिए बेबस लोग खुद करा रहे कनेक्शन, सरकारी व्यवस्था पर उठे सवाल
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के केशोपुर, दास टोला, डोमासी टोला, राउत टोला समेत कई मोहल्लों में लोगों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि जल-नल योजना का कनेक्शन नहीं मिलने से परेशान लोग अब खुद ही मुख्य जलापूर्ति पाइपलाइन में छेद कर निजी स्तर पर अपने घरों तक पानी पहुंचाने को मजबूर हैं। इससे सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वार्डवासियों का आरोप है पिछले वर्ष जल संकट वाले क्षेत्रों में नगर परिषद की ओर से नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजे जाते थे, जिससे कुछ राहत मिल जाती थी। लेकिन इस बार न तो टैंकर दिखाई दे रहे हैं और न ही नए कनेक्शन की कोई व्यवस्था की जा रही है। ऐसे में लोग निजी मजदूरों और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.