मुंगेर, जून 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मोत्सव गुरुवार को जमालपुर के बड़ी दरियापुर स्थित मंटू कुमार यादव के आवास पर धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। समारोह का संचालन वरीय नेता मंटू यादव ने किया, तथा मुख्य अतिथि के रूप में जमालपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र तांती उपस्थित थे। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर जन्मोत्सव की शुरुआत की और लालू प्रसाद यादव के सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- जमालपुर में धूमधाम से मन...