मुंगेर, फरवरी 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर श्याम बाबा कमेटी की ओर से दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव को लेकर श्रीश्री खाटू श्याम बाबा की निशान यात्रा शहर में पूरी भव्यता के साथ निकाली गयी। इस निशान यात्रा के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां भी प्रस्तुत की गयी। इससे शहरवासी आह्लादित हो रहे थे। निशान यात्रा मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्रीश्याम बाबा मंदिर परिसर से निकली और बाराट चौक, सदर बाजार, स्टेशन चौक, जुबली बेल चौक होते हुए पुन: मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में संपन्न हुई। इसबीच हाथों में श्रीश्याम निशान लिए पर शहरवासियों ने पुष्पवर्षा की। तथा जय श्रीश्याम बाबा के नारों से गूंजायमान कर दिया है। काफी संख्या में महिलाए, बच्चे और नौजवान शामिल थे। इससे पूर्व श्रीश्याम बाबा मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की गयी। मौके पर म...