जमालपुर में तेज आंधी-तूफान से रेलवे कॉलोनियों में भारी नुकसान
मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की देर शाम आए तेज आंधी और तूफान ने जमालपुर रेल इंजन कारखाना क्षेत्र की विभिन्न रेलवे कॉलोनियों में भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण रामपुर कॉलोनी, दौलतपुर कॉलोनी और ईस्ट कॉलोनी सहित कई इलाकों में बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, जबकि कई पेड़ों की विशाल शाखाएं टूटकर सड़कों और रेलवे क्वार्टरों पर गिर पड़ीं। इससे आवागमन बाधित हो गया और रेल प्रशासन के समक्ष स्थिति को सामान्य करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई। आंधी के बाद सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे प्रशासन ने बुधवार सुबह से रामपुर कॉलोनी समेत प्रभावित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। सुबह से लेकर देर शाम तक बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- जमालपुर में तेज आंधी-तूफान से रेलवे कॉलोनियो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.