मुंगेर, अप्रैल 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में नगर परिषद प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। मंगलवार को ईस्ट कॉलोनी स्थित एमसीएच मोड़ से शुरू हुआ यह अभियान ईस्ट कॉलोनी थाना परिसर तक चला, जहां सड़कों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब नियमों की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद की टीम पूरी तैयारी और मुस्तैदी के साथ मैदान में उतरी। नगर परिषद के एग्जीक्यूटिव विजयशील गौतम के नेतृत्व में प्रेम शंकर, नाजीर रितेश कुमार, टैक्स कलेक्टर प्रवीण कुमार और सफाई पर्यवेक्षक सत्यनारायण मंडल समेत एक दर्जन से अधिक कर्मी अभियान में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- चौथे दिन भी चला नगर प्रशासन का बुलडोजर व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.