मुंगेर, मार्च 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना क्षेत्र के रामपुर कॉलोनी स्थित रेलवे क्वार्टर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से रेलकर्मियों में भय का माहौल बन गया है। ताजा मामला क्वार्टर नंबर 283 जीएच का है, जहां ट्रेन मैनेजर के आवास में आठ माह के अंदर दूसरी बार चोरी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन मैनेजर नंदन कुमार के क्वार्टर में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि घटना के समय ट्रेन मैनेजर अपने परिवार के साथ बाहर थे। इस दौरान चोरों ने घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी तथा बक्सों को खंगाल डाला। परिजनों के अनुसार चोरों ने अलमारी और बक्सा खोलकर कई कीमती सामान चोरी कर लिए हैं।हालांकि ट्रेन मैनेजर के घर लौटने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितनी संपत्ति की...