मुंगेर, मार्च 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर अंतर्गत बड़ी दरियापुर में शुक्रवार रात एक जमीन ब्रोकर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बड़ी दरियापुर निवासी सिंघेश्वर तांती उर्फ हब्बू के पुत्र रंजीत कुमार (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेज दिया है। मामले की जांच में फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को लगाया गया है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर किराए के मकान में रहने वाली एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घर से 100 गज दूर मिला शव: मृतक का शव शुक्रवार रात बड़ी दरियापुर में रिटायर रेलकर्मी कपिल मंडल के मकान के सामने सड़क पर पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसएचओ पंकज कुमार पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.