जमालपुर में जनगणना 2027 की डिजिटल तैयारी को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
मुंगेर, अप्रैल 14 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर (मुंगेर) में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार की जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है, क्योंकि इसे पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराने की योजना है और साथ ही इसमें संभावित रूप से जाति-आधारित आंकड़ों को भी शामिल किया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को जमालपुर बीडीओ सह जनगणना पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन जमालपुर की अगुवाई में एक बैठक स्थानीय पीडी हाई स्कूल परिसर में आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण शुरू, शिक्षकों को बतायी गयी ऐप की बारीकियां बीडीओ ने कहा कि डिजिटल माध्यम से जनगणना कराए जाने से डेटा संग्रहण अधिक तेज, सटीक और पारदर्शी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.