हरिद्वार, अप्रैल 8 -- हरिद्वार-रुड़की विकास प्रधिकारण ने अनाधिकृत प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी के जरिए की गई। झंडा चौक जमालपुर से पंचायत कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर तालाब के सामने करीब सात से आठ बीघा भूमि पर प्लॉटिंग विकसित की जा रही थी। इसके अलावा जमालपुर पंचायत भवन से आगे बाग वाली नई कॉलोनी के सामने सराय रोड पर करीब चार बीघा भूमि पर भी अनधिकृत प्लॉटिंग का मामला सामने आया। एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार ने बताया कि प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माणों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.