मुंगेर, अप्रैल 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि आदर्श थाना जमालपुर पुलिस ने गुरुवार की रात कार्रवाई करते हुए अपराध की योजना बनाने तथा शांति भंग करने के आरोप में नशे की हालत में संदिग्ध रूप से एकत्रित पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों में सदर बाजार निवासी मो आलम का पुत्र मोहम्मद मासूम, बालेश्वर वर्मा का पुत्र दीपक कुमार वर्मा व करण कुमार, दीपक दास का पुत्र प्रीतम कुमार तथा राजेश विष्णु राउत का पुत्र गौरव उर्फ बिट्टू शामिल हैं। इस बावत एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ युवक एक स्थान पर बैठकर किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही गश्ती टीम को मौके पर भेजा गया। टीम में शामिल एएसआई रमेश कुमार ने कार्रवाई करते हुए सभी पांचों युवकों को संदिग्ध अवस्था में रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.