मुंगेर, जून 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर जिले के जमालपुर शहर में आगजनी की संभावित घटनाओं की रोकथाम तथा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने व्यापक जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया। यह भी पढ़ें- जिले में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देशअग्निशामक कार्रवाई अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सदर मुंगेर दामिनी कुमारी के नेतृत्व में चले इस विशेष कार्रवाई से शहर के होटल, नर्सिंग होम, विवाह भवन और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। कई संचालक जांच टीम के पहुंचते ही सुरक्षा संसाधनों को दुरुस्त करने में जुट गए। अभियान के दौरान शहर के प्रमुख संस्थानों में व्हाइट हाउस निवास, होटल उर्वशी, होटल राजस्थान, क्रेजी बाइट्स होटल, होटल हिल व्यू, होटल सम्राट, चा...