मुंगेर, मार्च 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-मुंगेर मुख्य पथ पर सड़क किनारे बालू और गिट्टी के ढेर लगने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर नप वार्ड 12 के पार्षद साईं शंकर सहित स्थानीय लोगों की ओर से आदर्श थाना जमालपुर में एक लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आवेदन में कहा गया है कि सड़क किनारे अनियमित रूप से गिराए गए बालू-गिट्टी के कारण राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है। जुबली वेल से सफियाबाद तक दर्जनों स्थानों पर लोगों ने निर्माण कार्य के लिए सड़क के किनारे ही बालू और गिट्टी गिरा दी है। कई जगहों पर यह सामग्री सड़क पर फैल गई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।खासकर दोपहिया वाहन चालक और पैदल चलने वाले लोग फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ...