मुंगेर, मार्च 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल के अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर-किऊल रेलखंड पर शनिवार को विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर और विभिन्न ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिससे दिनभर बेटिकट यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। अभियान में कुल 320 अनियमित यात्रा के मामले पकड़े गए और उनसे Rs.1,24,410 का जुर्माना वसूला गया। अभियान का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्तिक सिंह ने किया। भागलपुर-नाथनगर-सुल्तानगंज-जमालपुर-अभयपुर खंड के प्रमुख स्टेशनों के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में भी टिकट जांच की गई। जिन ट्रेनों में जांच हुई, उनमें विक्रमशिला एक्सप्रेस, मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी, जमालपुर-साहिबगंज पैसेंजर, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी, साहिबगंज-दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.