मुंगेर, मार्च 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-कियूल-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में सोमवार को महत्वपूर्ण पटरी मरम्मत कार्य किया गया। इसके लिए स्टेशन प्रशासन ने जमालपुर-भागलपुर डाउन मेन लाइन पर आरआरआई के समीप डेढ़ घंटे का ब्लॉक लिया। यह ब्लॉक दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक प्रभावी रहा। ब्लॉक के दौरान आईओडब्लू विभाग के कर्मचारियों ने पूरी सतर्कता के साथ ट्रैक मेंटेनेंस का कार्य किया। पटरी पर लाल कपड़ा लगाकर चिन्हित स्थानों पर रेल काटने, जर्जर पटरी बदलने और आवश्यक फिटिंग कार्य को अंजाम दिया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे।इस बावत ट्रैफिक इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि ब्लॉक अवधि के दौरान किसी भी ट्रेन को पूरी तरह रोका नहीं गया। सभी ट्रेनों का परिचालन स...