मुंगेर, मार्च 29 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि (मुंगेर) (इम्तेयाज आलम) पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीसरी सुरंग और थर्ड-फोर्थ लाइन निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण व सर्वे कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को गहन मापी करते हुए दूसरी सुरंग के दक्षिणी हिस्से में करीब 40 फीट क्षेत्र को चिन्हित कर तीसरी सुरंग निर्माण की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। रेलवे की सर्वे टीम नक्शे के साथ भागलपुर, नाथनगर, सुल्तानगंज, बरियारपुर, रतनपुर होते हुए बरियाकोल सुरंग क्षेत्र तक पहुंची और लगातार अप लाइन के दक्षिण ओर मापी कर रही है। यह परियोजना आने वाले जुलाई 2030 तक रेल परिचालन की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। वहीं सवारी और मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़कर 130 किमी/घंटा, समय पर ट्रेन संचालन संभव, ट्रेनों की सं...