मुंगेर, मार्च 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर स्थित बंगाली दुर्गा स्थान के पीछे सोमवार की शाम एक पक्के के मकान के गोदाम में अचानक आग लगने से ना सिर्फ मकान में रहने वाले लोगों के बीच, बल्कि मोहल्ले में भी अफरातफरी मच गई। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जमालपुर व मुंगेर से अग्निशमन दस्ता बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना में गोदाम में रखी शीशम की लकड़ियां समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए।पीड़ित गोदाम मालिक सह रिटायर रेलकर्मी शिव कुमार ने बताया कि आग लगने से करीब 25 हजार रुपये से अधिक मूल्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.