मुंगेर, मई 10 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में शनिवार की देर रात्रि में साहित्य, संस्कृति और कला के रंगों से सराबोर हो उठी, जब बांग्ला कैलेंडर के अनुसार 25 बैसाख के अवसर पर बारोवारीतल्ला बंगाली दुर्गा स्थान में विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के सचिव आलोक बोस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान टैगोर की रचनाओं, गीतों और कविताओं के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मंच पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रवींद्र संगीत, पारंपरिक नृत्य और काव्य पाठ से माहौल पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग गया। यह भी पढ़ें- रवींद्रनाथ टैगोर दो देशों के राष्ट्रगान के रचियता: डॉ़ कंचनकार्यक्रम में व...