मुंगेर, मार्च 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर-भागलपुर रेलखंड के बरियाकोल सुरंग और रेलवे पुल संख्या 212 के समीप शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। वहीं सूचना पर रेल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त में जुट गई, लेकिन देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ पड़े और शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने मृतक को नहीं पहचाना। इस संबंध में रेल थाना जमालपुर के एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। सूचना मिलते ही रेल पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंची और डाउन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.