दरभंगा, फरवरी 27 -- गौड़ाबौराम/कुशेश्वरस्थान। जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में दिनदहाड़े हुई फायरिंग मामले को लेकर बिरौल एसडीपीओ ए एसपी प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने अनुमंडल क्षेत्र के ब्रहमपुर गांव में छापेमारी कर तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ कई खोखे भी बरामद हुए। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर तिवारी बिरौल के नेतृत्व में जमालपुर एवं कुशेश्वरस्थान थाने की संयुक्त टीम ने ब्रह्मपुर गांव में छापेमारी की। इस दौरान दीनबंधु मुखिया के घर से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मुकेश्वर मुखिया और राहुल कुमार मुखिया (दोनों पिता- गंगाराम मुखिया), बर्रा, कुशेश्वरस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से तीन देसी कट्टे, पांच कारतूस, एक खोखा और पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.