मुंगेर, जून 18 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर स्पोर्टिंग एसोसिएशन की ओर से गुरुवार को ईस्ट कॉलोनी स्थित जेएसएम मैदान में 12 दिवसीय अंडर-14 फुटबॉल लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर की पांच टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट आगामी 29 जून तक चलेगा, जिसमें लीग आधार पर विभिन्न टीमों के बीच मुकाबले होंगे। रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक (सीडब्ल्यूएम) विनय प्रसाद वर्णवाल की पहल पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन इरिमी के डीन प्रेम प्रकाश, जेएसए स्पोर्ट्स ऑफिसर प्रीतम कुमार, डिप्टी प्रोडक्शन डॉ. अभ्युदय, बीपीके मिज, संतोष कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन के अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करत...