अंबेडकर नगर, फरवरी 3 -- जलालपुर, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गन्ना लदी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और चौराहे के पास पहुंचते ही चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक असंतुलित होकर पलट गई। ट्रक में भरा गन्ना सड़क पर बिखर गया, जिससे चौराहे पर चारों ओर गन्ना ही गन्ना फैल गया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए और चालक को बाहर निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि चालक को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.