मुंगेर, मई 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमालपुर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा शनिवार को तंबाकू निषेध अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य सह कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चंदन कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि डॉ अमित कुमार थे। इस अवसर पर स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलायी गयी। अपने संबोधन में डॉ. अमित कुमार ने कहा कि तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थ युवाओं को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है कि वे समाज में जागरूकता फैलाएं और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- तंबाकू निषेध एवं मुक्त पर कार्यशाला डॉ. चंपकलता कुमारी और डॉ. रिंकू राय ने भी तंबाकू सेवन से होने वाले सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभा...