मुंगेर, अप्रैल 3 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। सफियासराय थाना क्षेत्र के रमैया बहियार स्थित खेत-खलिहान में अचानक आग लगने से किसानों के बीच अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों में भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस बावत किसान बृजेश सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि, गनीमत रही कि खलिहान उस समय खाली था, जिससे किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अगर खलिहान में फसल या सामान मौजूद होता, तो भारी क्षति हो सकती थी। स्थानीय किसानों ने अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.